WWE के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली मप्र के इस शहर पहुंचे, होटल कर्मचारियों पर आजमाए कुश्ती के दांव

 

 

WWE के अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली बैतूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के दंगल में शामिल होने मप्र पहुंचे। रविवार को बैतूल में बालाजीपुरम मंदिर प्रबंधन की ओर से दंगल आयोजित किया गया था। इसमें खली अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

 

दंगल के बाद उनके रात रुकने की व्यवस्था इटारसी स्थित एक होटल में की गई थी। होटल में भारी—भरकम खली को देखकर कर्मचारी खुशी से झूम उठे। खली भी उनके बीच घुल मिल गए और जमकर मस्ती की। इस मस्ती का वीडियो भी सामने आया है।

 

 

इसमें रेसलर चैंपियन द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा होटल के स्टाफ को दाव पेंच दिखाते नजर आ रहे हैं। लिफ्ट मैन ने उनसे दांव—पेंच दिखाने का बोला तो उन्होंने उसकी गर्दन दबोचर दो तीन बार दरवाजे पर धकेला हांलाकि लिफ्टमैन ने हाथ आगे कर सिर टकराने से बचा लिया। इसके बाद दो अन्य कर्मचारी भी सेल्फी लेने पास गए।

 

 

 

इस पर उन्होंने दोनों के सिर पकड़कर दबा दिए। इससे उनकी चीख निकल गई। हालांकि खली की इस मस्ती को जमकर पसंद किया जा रहा है। लोगों ने टीवी पर उन्हें पहलवानों को चित करते देखा है। खुद खली ने भी इन मस्ती भरे वीडियो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।


By - sagartvnews
26-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.