मौसम विभाग की चेतावनी हुई सच, धुंधाधार बारिश से बदला वातावरण

 

मौसम विभाग की चेतावनी हुई सच, धुंधाधार बारिश से बदला वातावरण

बेमौसम बरसे धुंआधार ओले
तेज हवाओं से कांप उठे लोग

छिन्दवाड़ा में सोमवार की शाम गरज चमक के साथ तूफानी बारिश शुरू हो गई। चने के आकार के गिरे ओलों से जमीन पर सफेद चादर बिछ गई। बारिश से घुली ठंडक से लोग कांपते नजर आए। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा था। शाम होते—होते बादलों ने रौर्द्र रूप धारण कर बरसना शुरू कर दिया। तेज हवाओं से पेड़ झुकने लगे। चने के आकार के ओलों से सड़के सफेद होती दिखीं। करीब आधा घंटे तक हुई ओलों की बरसात से खेतों में नुकसान की खबर भी है। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को बताया जाता है। तेज हवाओं और ओलों से फसल आड़ी हो गई। ओले गिरने से तापमान एकदम से नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने पहले ही ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी। आने वाले समय में ओलों और बारिश की आशंका बनी रहेगी।


By - sagar tv news
26-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.