कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का पार्टी से मन भरा, समर्थकों समेत छोड़ी पार्टी, ये लगाए आरोप

 

पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा में जाएंगे कांग्रेस को बूथ विहीन करने का दावा

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का पार्टी से मन भरा, समर्थकों समेत छोड़ी पार्टी, ये लगाए आरोप

मध्यप्रदेश कांग्रेस में मची भगदड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। अब शाजापुर से पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय ले लिया है। वे 500 कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पट्ठावाद,पैसा और चापलूसी चल रही है। जिनका कोई जनाधार नहीं है ऐसे नेताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे कांग्रेस गर्त में जा रही है। मेरा परिवार 51 साल से कांग्रेस में है। लेकिन अब यहां हमारे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए जगह नहीं बची है। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्यों समेत पदाधिकारी कांग्रेस छोड़ भाजपा में जा रहे हैं। योगेंद्र सिंह ने दावा कि वे क्षेत्र में कांग्रेस को बूथ विहीन करके रहेगे। आपको बता दें योगेंद्र सिंह की गिनती कांग्रेस के दमदार नेताओं में होती है वे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव के समय उनके पाला बदलने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। आगामी दिनों कुछ अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी पार्टी छोड़ सकते हैं। अब देखना यह है कि कांग्रेस अपने मैनेजमेंट से कैसे डैमेज कंट्रोल करती है।

 


By - sagar tv news
27-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.