ओलों के रूप में बरसी आफत, रोते किसान वीडियो बनाकर पीएम मोदी और सीएम से मांगी मदद

 

बिन मौसम बरसात ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। राजगढ़ जिले में 50 ग्राम तक के ओले बरसने से खेतों में खड़ी फसल तबाह हो गई। बर्बादी की कगार पर पहुंचे किसानों के आंसू निकल रहे है। एक किसान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बरसते ओले हाथ में उठाकर रोता हुआ दिख रहा है। वह कह रहा है सब बर्बाद हो गया।

 

 

प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव को संबोधित कर तुरंत मदद की मांग कर रहा है। यह हाल केवल एक किसान का नहीं है अधिकांश किसान की हालत यही हो गई है। पहले पाला—तुषार ने बर्बादी का मंजर दिखाया अब बची फसल पर ओले, बारिश और हवा का कहर बरस रहा है।

 

 

बताया जाता है कि राजगढ़ जिले की नरसिहगढ़, सारंगपुर तहसील के मऊ पढाना, आमलर, मानपुरा, पाडलिया, तलेन के आसपास कई गांवों में तेज हवा के साथ बारिश ओलावृष्टि हुई है। तलेन के आसपास गांव में तो 50 ग्राम तक के ओले बरसे हैं।

 

 

भारी नुकसान को देखते हुए कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने भोपाल से ही कलेक्टर को सर्वे के निर्देेश दिए हैं। अब देखना यह है कि मौसम से ​लुटे—पिटे किसानों को किस तरह सहायता मिलती है।


By - sagartvnews
29-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.