100 ग्राम से भी बड़े-बड़े गिरे ओले, कच्ची छप्परों में हो गए छेद, बिछ गईं फसलें

 

मप्र में मौसम की मार लगातार कहर ढा रही है। अब दतिया जिले में ओलावृष्टि हुई है। यहां 100 ग्राम से भी बड़े—बड़े ओले गिरे हैं। फसलों के नुकसान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ओले गिरने से सीमेंट की चदृदरों में बड़े—बड़े छेद हो गए थे।

 

 

गेहूं की फसल तो पूरी तरह आड़ी हो गई। काफी देर तक ओले फसलों में पड़े रहे। काली पहाड़ी गांव से किसानों ने वीडियो भेजे हैं। इसमें ओलों के कहर को देखा जा सकता है। गेहूं के अलावा सभी तरह की रबी सीजन वाली फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।

 

 

ओले गिरने से मौसम भी एकदम ठंडा हो गया। इससे काफी देर तक खेतों समेत चारों ओर सफेद चादर दिखाई देती रही।​ किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।


By - sagartvnews
04-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.