सागर-भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े को जिताने पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने की मंच से अपील

 

भारतीय जनता पार्टी ने सागर-विदिशा लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। विदिशा जिले की तीन विधानसभाएं सागर लोकसभा में जुड़ी हुई हैं। विदिशा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को पूर्व सीएम का जन्मदिन था। इसलिए विदिशा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

 

यहां सागर लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े भी जन्मदिन की बधाई देने पहुंची थीं। इस पर पूर्व सीएम ने विदिशा जिले की जनता से लता वानखेड़े को मंच से ही जिताने आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि लता को ऐतिहासिक मतों से जिताना है।

 

 

 

 

आपको बता दें कि सागर लोक सभा क्षेत्र में विदिशा जिले की कुरवाई, सिरोंज और शमशाबाद विधानसभा सीटें शामिल हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मप्र के लोकप्रिय नेता हैं ऐेस में उनकी अपील का फायदा लता को मिलना तय है। अब देखना यह है कि चुनाव में कैसा इतिहास रचा जाता है।


By - sagartvnews
06-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.