गौरक्षा के रूप में मनाया जाएगा हिंदू नवर्ष, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं

 

गाय सदा से देश की राजनीति के केंद्र में रहती है। अब लोकसभा चुनाव के पहले मप्र सरकार को गायों की चिंता सताने लगी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गाय रक्षा के लिए हिंदू नववर्ष को गौरक्षा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है।

 

 

उन्होंने कहा कि चरनोई भूमि का दायरा बढ़ाया जाएगा, जहां अतिक्रमण है उसे हटाया जाएगा। अभी तक गौशालों को चलाने के लिए 20 रुपया प्रति गाय की राशि दी जाती है इसे बढ़ाकर 40 रुपया किया ​जाएगा। गौ वंश के पालन और संरक्षण में इस्तेमाल होने वाले कृषि उपकरणों पर अनुदान दिया जाएगा।

 

 

 

सड़कों पर अवारा मवेशी हटाने के लिए भी उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि मप्र में गौवंश की हालत किसी से छिपी नहीं है। सरकारी गौशालाएं किसी तरह चल रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणाओं ने एक उम्मीद जागी है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री अपने इस अभियान को कैसे सफल बनाते हैं।


By - sagartvnews
07-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.