केंद्रीय वनमंत्री ने कूनो के 26 चीतों को लेकर क्या कहा, गामनी मादा चीता ने क्या खुशखबरी दी

 

कूनो नेशनल पार्क से फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस बार पांच साल की मादा चीता गामिनी ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। अब कूनों में चीतों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया साइड पर पांच किलकारी गूंजने की खुशी सार्वजनिक की है। उन्होंने लिखा कि हाई फाइव, कूनो, दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है।

 

 

इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को। जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों समेत चीतों की कुल संख्या 26 है। आपको बता दें एक साथ पांच शावकों के जन्म से अब कूनो में 13 चीता शावकों की अटखेलियां दिखाई देंगी।

 

 

इसके पहले 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था। ये तीनों शावक भी स्वस्थ है। इसके पहले 27 मार्च 2023 को ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। इसके पहले नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था। बाद में इनमें से तीन शावकों की मौत हो गई थी। कुल मिलाकर कूनो का माहौल चीतों के लिए अनुकूल बनता जा रहा है।


By - sagartvnews
10-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.