डीजे पर नाच रहे थे बाराती, डंपर ने 6 लोगों को पहुंचाया श्मशान और 11 लोग पहुंच गए अस्पताल

 

रायसेन जिले के थाना सुल्तानपुर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 45 पर ग्राम घाट खमरिया मे एक अनियंत्रित डंपर ने बारातियों को रौंदा। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भोपाल में इलाज के दौरान एक की और मौत , कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुलतानपुर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को भोपाल एम्स अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी लगते हैं कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे एवं एसपी विकास कुमार  सहवाल मौके पर पहुंचे।

 

 

बताया जा रहा है कि आंचल खेड़ागांव में नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से एक बारात आई थी जो यहां पर खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया और बारातियों को ऊपर से गुजर गया। दर्दनाक हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग इस दौरान घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने इसकी पुष्टि की है। 


By - sagartvnews
12-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.