भाजपा पार्षद ने गार्डन में की दे-दनादन ,वीडियो बना चर्चा का विषय

 

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा पार्षद और उनके साथी बंदूकों से दे-दनादन फायर कर रहे है। वहीं वीडियो वायरल होने पर पुलिस और प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे है।

 

 

वीडियो कल रात शिव उमा गार्डन के पास का बताया जा रहा। जहां भाजपा पार्षद अर्जुन भारती और उनके साथ अन्य लोग बंदूक से हर्ष फायर करते नजर आ रहे हैं। फायरिंग का ये दृश्य देख कर लगता है कि भाजपा नेताओं को किसी का डर नहीं है। इसीलिए वे हर्ष फायर पर रोक लगने के बाद भी बारात में जमकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

बतादें कि, ये रोड काफी व्यस्त रहता है। देर रात इस रोड पर ट्रेफिक लगा रहता है। हर्ष फायर से इससे पहले भी कई घटनाएं घट चुकी हैं। इसके साथ ही इसमें कई जान भी जा चुकी, फिर भी पुलिस प्रशासन न तो बारातों और मेरिज गार्डन में निगरानी रखता है और न ही हर्ष फायर पर रोक लगा पा रहा है।


By - sagartvnews
13-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.