ट्रेन के स्टॉपेज कार्यक्रम में स्टेशन मास्टर ने भाजपा प​दाधिकारियों को रोका, जिलाध्यक्ष हुए आगबबूला

 

बुरहानपुर स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष स्टेशन मास्टर पर भड़क उठे। उन्होंने सांसद के सामने ही स्टेशन मास्टर को आड़े हाथों लेकर जमकर फटकार लगा डाली। सत्तापक्ष के जिलाध्यक्ष की डांट और धौंस सुनकर स्टेशन मास्टर ने चुपचाप रहना ही उचित समझा। पूरी बातचीत का वीडियो भी सामने आया है।
 
 
 
जिलाध्यक्ष सांसद के साथ वीआईपी कक्ष में जा रहे भाजपाईयों को रोकने से नाराज हुए थे। दरअसल बुरहानपुर में जयपुर हैदराबाद ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और महापौर माधुरी पटेल सहित भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने और कई जनप्रतिनिधियों समेत पहुंचे थे। वीआईपी कक्ष में केवल सांसद और महापौर को ही वीआईपी तरीके से ट्रीट किया गया।
 
 
 
बाकी लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जिसे लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष भड़के और कहा हमारे किसी भी कार्यकर्ता का अपमान हमारा अपमान है। स्टेशन मास्टर विनय मेहता को फटकार लगाते हुए बोले यह आपकी निजी संपत्ति नहीं है।
 
 
 
तब सांसद ने कहा हमारे कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए इनका अपमान हमारा अपमान है। बचाव में आए रेलवे यूनियन के नेता पुष्पेंद्र कापड़े ने सफाई देते हुए कहा कि हमारे पास वीआईपी कक्ष में केवल पांच लोगों को ही जाने की अनुभूति होती है इसके अतिरिक्त हम किसी को नहीं जाने दे सकते। जिसका जवाब हमें डीआरएम को देना होता है
 
 

 


By - sagartvnews
15-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.