पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का दावा कांग्रेसी दूसरे राज्यों में कर रहे पलायन, क्या बताई वजह ?

 

कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कसा तंज

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का दावा कांग्रेसी दूसरे राज्यों में कर रहे पलायन, क्या बताई वजह ?


ग्वालियर चंबल क्लस्टर के लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची है। नेता लोकसभा चुनाव लड़ने तैयार नहीं है। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। जिसको कहती है वही मना कर देता है। चुनाव लड़ने से बचने लोग दूसरे राज्यों में काम करने चले गए हैं। कांग्रेस इस समय सबसे बुरे राजनीतिक दौर से गुजर रही है। भाजपा नेताओं के रूठे होने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई रूठता नहीं है, भारतीय जनता पार्टी में व्यक्तियों के लिए नहीं विचारधारा के लिए काम करते हैं, हम सबका प्रत्याशी कमल का चिन्ह है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कहा कि- कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला, राहुल गांधी की यात्रा का कोई एजेंडा और इंपेक्ट नहीं है। पूर्व मंत्री ग्वालियर में चुनावी तैयारी को लेकर क्लस्टर के नेताओं की बैठक लेने पहुंचे थे।


By - sagar tv news
16-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.