जंगल में नागराज का दिखा ऐसा हाल, अस्पताल लेकर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ

 

बैतूल के भैसदेही में किंग कोबरा के साथ क्रूरता बरतने का मामला सामने आया है। एक सपेरे ने कोबरा सांप के मुंह को फेवीक्विक लगाकर चिपका दिया था। जैसे ही इसकी जानकारी पशु प्रेमी और सर्प विशेषज्ञ शिव नरवरे को मिली उन्होंने सर्प को सपेरे से मुक्त करवाकर अस्पताल में उसका उपचार करवाने के बाद सकुशल जंगल मे छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक भैसदेही में एक सपेरा कोबरा सांप लेकर घूम रहा था।

 

 

 

सर्प विशेषज्ञ शिव नरवरे को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने सपेरे को ढूंढना शुरू किया। सपेरे के पास लगभग 5 फीट लम्बा कोबरा सांप मौजूद था। जब सपेरे को पकड़कर पूछताछ की जा रही थी तभी वह मौका देखकर भाग गया। जब सर्प की जांच की गई तो उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए और सर्प अपना मुहं भी नहीं खोल पा रहा था। सर्प विशेषज्ञ शिव नरवरे घायल सांप को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंच गए।

 

 

 

जब डॉ ज्योति टोप्पो ने जांच की तो पता लगा कि सर्प का मुंह फेवीक्विक से चिपका हुआ है। सर्प का तत्काल उपचार शुरू किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद जब उसका मुहं खोला गया तो पता चला कि सपेरे ने सर्प के दांत तोड़कर जहर भी निकाल लिया था।

 

 

 

सर्प का उपचार करने के बाद जब वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया तो उसे जंगल मे छोड़ दिया गया। शिव नरवरे ने बताया कि इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गयी थी। वन कर्मचारियों ने सपेरे को ढूंढने के काफी प्रयास किया लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल पाया।


By - sagar tv news
16-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.