मालवा एक्सप्रेस की बोगियां हुईं अलग, इंजन आधी बोगी लेकर हुआ रवाना, यात्री हुए अलग-अलग

 

शाजापुर के पास चलती मालवा एक्सप्रेस ट्रेन की बोगियों के इंजन से अलग होने का मामला सामने आया है। आधे यात्री इंजन से जुड़ी बोगियों में बैठे रहे जबकि बाकी बोगियों के यात्री पीछे छूट गए। हादसे की आशंका को देखते हुए यात्री बोगियों से नीचे कूदने लगे। घटना बेरछा स्टेशन की है। कपलिंग टूटने से यह अजीब स्थिति बनी।

 

 

इसके पहले पीर उमरोद के पास भी कपलिंग टूट गई थी। दो बार हुई घटना से यात्री सहम गए। बेरछा स्टेशन पर सुधार कार्य किया गया। इस दौरान ढाई घंटे से ज्यादा देर तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। बताया जाता है कि अंबेडकर नगर से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस की शनिवार को दो बार कपलिंग टूटी। चलती ट्रेन से बोगियों के अलग होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।

 

 

 

दो बार बोगियां छूटने से यात्री सहम गए। सबसे पहले पीर उमरोद में कपलिंग टूटी। जैसे तैसे स्टॉफ ने सुधार कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। जैसे ही ट्रेन दोपहर 2:51 बजे बेरछा स्टेशन पर पहुंची। यहां 2 मिनिट रुकने के बाद ट्रेन को रवाना होना था। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तो आधी बोगियां ट्रेक पर ही खड़ी रह गईं जबकि इंजन से जुड़ी बोगियां आगे बढ़ गई।

 

 

 

जब स्टॉफ को ट्रेन के अलग-अलग होने की जानकारी मिली तब आगे निकल चुकी ट्रेन को रोका गया। सुधार कार्य शुरू किया गया लेकिन ट्रेन साढ़े पांच बजे तक रवाना नहीं हो सकी थी। इस घटनाक्रम से यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री दूसरी ट्रेनों और सड़क मार्गों के वाहनों से गंतव्य तक पहुंचे। रेल विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।


By - sagar tv news
16-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.