कांग्रेस नेता ने की जशोदा बेन के मंदिर बनाने की घोषणा, जानिए क्यों बनाएंगे कांग्रेसी मंदिर ?

 

कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने जशोदा बेन के मंदिर बनाने की तैयारी कर ली है। पूर्व मंत्री लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय के पक्ष में प्रचार करने शाजापुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जशोदा बेन के मंदिर की बात कहकर सबको चौंका दिया। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार बताया है।

 

 

इसी बात पर पूर्व मंत्री ने तंज कसते हुए जशोदा बेन के मंदिर बनाने की बात कह डाली। सज्जन बोले 140 करोड़ में से एक नाग​रिक कम करना पड़ेगा। उनके परिवार में जशोदा बेन कहां हैं? खुद का परिवार संभल नहीं रहा और परिवाद के साथ करोड़ों लोगों की बात करते हैं। जशोदा बेन नारी शक्ति का रूप हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई हैं।

 

 

 

पतिव्रत धर्म का पालन किया है। हम उनकी पूजा करेंगे। मातृशक्ति को न्याय दिलाएंगे। भाजपा वाले गोडसे का मंदिर बनाने घूम रहे पहले जशोदा बेन का बनाया जाए। मंदिर कहां बनेगा इस सवाल पर पूर्व मंत्री बोले पहले प्रत्याशी चुनाव तो जीत जाएं फिर जरूर बनाएंगे। पूर्व मंत्री का यह बयान राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि सज्जन सिंह मंदिर बनवाते हैं या उनका बयान हवा-हवाई रह जाएगा।


By - sagartvnews
17-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.