पूर्व आर्मी मैन ने कश्मीर में क्यों जमा की थी राइफल? पुलिस ने किया खुलासा

 

ग्वालियर में मर्डर के बाद फरार हुआ पूर्व फौजी 11 साल बाद पुलिस की पकड़ में आया है। उसने ​हस्तिनापुर क्षेत्र में 6 आरोपियों के साथ मिलकर मर्डर किया था। इसके बाद वारदात में प्रयुक्त 315 बोर की राइफल को जम्मू-कश्मीर में आर्म्स डीलर के पास जमा कर दी थी। पुलिस उस राइफल को बरामद कर लाई है।

 

 

जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर 2014 को हस्तिनापुर में थाना क्षेत्र के ग्राम दयेली में अजीत सिंह नाम के व्यक्ति का मर्डर गोली मार​कर किया गया था। इस हत्या में बलवीर सिंह सहित आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी नामजद किए गए थे। सभी आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके थे लेकिन बलवीर सिंह गिरफ्तार नहीं हुआ था।

 

 

 

बलवीर सिंह पहले सेना में रहा है। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने बलवीर सिंह की तलाश शुरू की। उसे पकड़कर जब राइफल के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने जम्मू-कश्मीर में जमा होने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने आर्म्स डीलर के पास जाकर बंदूक बरामद कर ली है। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी 11 साल से फरार था। उसे राइफल समेत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


By - sagartvnews
20-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.