बीच सड़क पर महिला और निगमकर्मी और फिर देखने वालों देखिये पूरी खबर

 

सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा
महिला और निगम कर्मचारी आमने-सामने

बीच सड़क पर महिला और निगमकर्मी का हाई वोल्टेज ड्रामा, देखने वालों की लगी भीड़

ग्वालियर में नगर निगम कर्मचारी और महिला के बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटनाक्रम थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित चौहान प्याऊ के सामने का है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शराब के नशे में चूर नगर निगम कर्मचारी महिला से गाली गलौज कर रहा है तो महिला उसके गाल पर थप्पड़ मार रही है। महिला और नगर निगम कर्मचारी के बीच सड़क पर हंगामा और मारपीट को देखकर सड़क से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ लग गई। वहीं महिला और नगर निगम कर्मचारी के बीच हो रही मारपीट का यह विडियो किसी अन्य राहगीर ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। खास बात यह है कि घटना स्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी थाटीपुर थाना है लेकिन सड़क पर महिला और नगर निगम कर्मचारी हंगामा करते रहे मगर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। नगर निगम कर्मचारी से मारपीट करने वाली महिला कौन है और दोनों के बीच क्या संबंध हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन दोनों एक—दूसरे के परिचित हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नगर निगम कर्मचारी शराब के नशे में इतना धुत है कि उस पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। लेकिन वह लगातार महिला से गाली गलौज कर रहा है। तभी बीच में नगर निगम कर्मचारी और महिला का एक अन्य परिचित व्यक्ति वहां जा पहुंचा और उन्हें बीच बचाव कर समझ कर अपने साथ ले जाने लगा। लेकिन वह जाने को तैयारी नहीं हुए। दोनों के बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक मारपीट औरं हंगामा चलता रहा। इस संबंध में थाटीपुर थाना प्रभारी महेश शर्मा का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक निगम कर्मचारी के साथ महिला द्वारा मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। फिलहाल थाने पर शिकायत करने न तो महिला आई है न ही निगम कर्मचारिया आया है। लेकिन फिर भी वीडियो के आधार पर निगम कर्मचारी और महिला की तलाश की जा रही है। अगर थाने पर आकर निगम कर्मी या महिला शिकायत करती है तो मामले की जांच करने पर जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ करवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
22-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.