MP | विदिशा कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक शशांक भार्गव हुए भाजपा में शामिल

 

MP | विदिशा कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक शशांक भार्गव हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक
शशांक भार्गव हुए भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश के विदिशा विधानसभा में 50 साल के अभेध भाजपा के गढ़ को 2018 में तोड़ने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक शशांक भार्गव हुए भाजपा में शामिल...
2018 विधानसभा चुनावों में शशांक भार्गव ने कांग्रेस के टिकट से अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मुकेश टंडन को 17000 वोट से पराजित किया था... और यह जीत इसलिए भी खास मानी गई थी क्योंकि इस विधानसभा के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई बड़े दिग्गजों ने सभाएं और रैलियां की थी बावजूद इसके शशांक भार्गव ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 17000 वोटों के बड़े अंतर से हराया था.. उसके बाद से ही शशांक भार्गव को मध्य प्रदेश कांगेस की राजनीति में बड़ा माना जाने लगा था.. अब ऐसे में शशांक भार्गव का भाजपा में जाना कांग्रेसियों के लिए बड़ा झटका है... जिले की राजनीति में कांग्रेस के शशांक भार्गव को दिग्गज नेता के रूप में जाना जाता था... अब भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या मुख्य कारण रहे... और भाजपा में क्या उनको आने वाले समय में कोई बड़ा पद मिलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा....पूर्व विधायक शशांक भार्गव को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिलाई भाजपा की सदस्यता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।


By - sagar tv news
26-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.