नेशनल हाइवे पर किसानों ने किया प्रदर्शन, लगा रहा जाम, जानिए पूरा माजरा

 

शाजापुर जिले के अभयपुर में किसानों द्वारा आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने का मामला सामने आया है। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए हाइवे जाम लगाया। इससे दो घंटे तक खरीदी बंद रही। हाइवे पर जाम लगने से दोनों ओर कतारें लग गईं। किसान सड़कों पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे।

 

 

समर्थन मूल्य पर चल रही खरीदी में गेहूं को अमानक बताकर रिजेक्ट करने से अन्नदाता नाराज थे। सूचना मिलते ही एसडीएम मनीषा वास्कले, तहसीलदार मधु नायक और जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे। किसान गेहूं खरीदी करने पर अड़े थे। उनका आरोप था कि कर्मचारी किसानों के गेहूं को अमानक बताकर खरीदी से इंकार कर रहे हैं।

 

 

 

केंद्र प्रभारी का कहना था कि जिन किसानों के माल में मिट्टी और कुस्सी ज्यादा है उनका माल अमानक होने पर नहीं खरीदा जा रहा। मानक स्तर का गेहूं खरीदा जा रहा है। इसके बाद अधिकारियों द्वारा अमानक स्तर के गेहूं को परीक्षण करवा कर देखा भी गया। वहीं किसानों का आरोप था कि बुधवार शाम से गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां यहां खड़ी हुई हैं।

 

 

 

कर्मचारियों द्वारा 80 प्रतिशत गेहूं रिजेक्ट किया जा रहा है। जिसके कारण हमने विरोध प्रदर्शन किया और खरीदी बंद करवाई। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद एसडीएम मनीषा वास्कले ने बड़ा छलना लगाकर गेहूं में से मिट्टी और कुस्सी को निकालकर गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी के निर्देश दिए। समाधान होने के बाद मामला शांत हो सका।


By - sagartvnews
28-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.