सागर-केसली ब्लॉक अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ छोड़ा कांग्रेस का साथ, पूर्व मंत्री ने कहा ?

 

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
पूर्व मंत्री ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

सागर-केसली ब्लॉक अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ छोड़ा कांग्रेस का साथ, पूर्व मंत्री ने कहा ?

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को जगह-जगह से झटके लग रहे हैं। अब सागर जिले की देवरी विधानसभा के केसली ब्लॉक अध्यक्ष ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने प्रमुख समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के समझ सदस्यता ली है। यहां कई बार से लोकसभा में भाजपा ही जीतती आ रही है। ऐसे में कांग्रेस के सिपाहियों के पार्टी छोड़ने से नुकसान तय है। आपको बता दें केसली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड. अनिरुद्ध सिंह ने कई साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली है। उनके साथ एड. यशपाल सिंह दांगी, रोहित राजपूत, देवेन्द्र सिंह सोलंकी, मनोहर सिंह समनापुर, अनिल राजपूत जरुआ, मुकेश राजपूत जरुआ, कुलदीप सिंह झरिया, जंगबहादुर सिंह सोलंकी, अरुण सिंह शामिल हुए। पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के बामोरा स्थित कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की गई। उन्होंने भाजपा गमछा पहना कर सभी का पार्टी में स्वागत कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजय संकल्प अभियान में जुट जाने का संदेश दिया।


By - sagar tv news
04-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.