मीरा यादव के नामांकन निरस्त पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा

 

जीतू पटवारी का बड़ा बयान
भाजपा और सरकार को घेरा

मीरा यादव के नामांकन निरस्त पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त होने से विपक्ष खासा नाराज है। रतलाम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में भाजपा और सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। एक दिन पहले ही मैं खुद भी नामांकन जमा करवाने गया था। हाईकोर्ट के वकील विवेत तन्खा साथ थे। उस फार्म की कॉपी हमारे पास है। जो कारण अधिकारी बता रहे वह सरासर गलत हैं। आज कलेक्टर कार्यालय में मौजूद ही नहीं रहे। जबकि इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी और उनके पति दीपनारायण यादव पूरे समय वहीं खड़े रहे। यह सब लोकतंत्र की हत्या है। यह दर्शाता है कि उन्होंने सोच लिया कि लोकतंत्र को मानना ही नहीं हैं। यह जनता के वोट के अधिकारों का भी हनन है। हम भाजपा और सरकार दोनों की निंदा करते हैं। भोपाल पहुंचकर इसकी रणनीति बनाकर जनता के सामने उनका असली चेहरा लाएंगे। इस पूरे मामले से लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को चुनाव लड़ने से रोकने का भी पर्दाफाश हुआ है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ही खजुराहो से पूर्व विधायक मीरा यादव का नामांकन निरस्त हुआ है। इसमें हस्ताक्षर और वोटर आईडी कार्ड संग्लन न करने की बात कही गई है। खजुराहो सीट से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा मैदान में हैं। यहां कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी ही खड़ा नहीं किया। इंडिया गठबंधन की ओर से मीरा यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। अब उनका फार्म ही निरस्त हो गया। इससे विपक्षी पार्टियों के होश उड़े हुए हैं।


By - sagar tv news
06-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.