तहसीलदार पर महिला कर्मचारी ने लगाए आरोप, कलेक्टर ने बैठा दी जांच, जानिए पूरा मामला ?

 

तहसीलदार पर लगे गंभीर आरोप
महिला कर्मचारी से जुड़ा मामला

तहसीलदार पर महिला कर्मचारी ने लगाए आरोप, कलेक्टर ने बैठा दी जांच, जानिए पूरा मामला ?


ग्वालियर में तहसीलदार द्वारा कार्यस्थल पर महिला कर्मचारी के यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। लोक लाज के भय से महिला कर्मचारी शिकायत करने सामने नहीं आई है। उसने अपना तबादला दूसरे दफ्तर में करा लिया है। उसकी ओर से सामाजिक कार्यकर्ता ने आवेदन दिया है। तहसीलदार पर लगे यौन शोषण के आरोप पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने जांच बैठा दी है। जानकारी के मुताबिक सिटी सेंटर क्षेत्र के तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर यह गंभीर आरोप लगा है। प्रताड़ना से तंग आकर महिला कर्मचारी के ट्रांसफर कराने की बात भी कही जा रही है। यह शिकायत प्रताड़ित महिला की जगह महिला सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा की गई है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जांच के आदेश जारी हुए है। स्थानीय परिवाद समिति इस मामले की जांच कर रही है। तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह पर चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी को अपने पास जबरन बैठाकर अलग—अलग तरीकों से प्रताड़ित करने का आरोप हैं। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो तहसीलदार पर विभागीय एवं कानूनी दोनों तरह की कार्रवाई हो सकती है। इस संंबंध में ग्वालियर एडीएम अंजू अरुण कुमार का कहना है कि महिला कर्मचारी के हैरेसमेंट की शिकायत सामने आई है। मामलेेे की जांच की जा रही है। अब देखना यह होगा कि आगे क्या कार्रवाई देखने को मिलती है। फिलहाल कार्यपालक मजिस्ट्रेट लेवल के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगने का मामला चारों ओर चर्चा का विषय बना हुआ है।


By - sagar tv news
07-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.