अचानक झोपड़ियों से उठने लगा धुंआ,फायर ब्रिगेड पहुंचने पर हो गई देर | sagar tv news |

 

गर्मी का मौसम शुरू होते ही मध्य प्रदेश में इन दिनों आग लगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब मुरैना जिले के सलेमपुर में भूसे में आग लगने के कारण लाखों का नुकसान हो गया। वहीं भीषण आग ने दर्जन भर झोपड़ियों को चपेट में ले लिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, रामपुर कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलेमपुर में पशुओं को बांधने वाले बरामदे में भूसा रखा हुआ था। जिसमें अचानक आग लग गई। जिससे लाखों का नुकसान हो गया। देखते ही देखते आग ने आस पास की दर्जन भर झोपड़ियों को चपेट में ले लिया।

 

 

जिसके बाद सबलगढ़ व कैलारस से फायर ब्रिगेड की टीम भेजी गई और आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी लगते ही राजस्व विभाग से पटवारी चिरंजीवी दुबे एवं रामपुर कला थाना प्रभारी पारथ सिंह परिहार भी मौके पर पहुंचे।

 

 

 

आगजनी में कोठारी गोस्वामी, गजब सिंह रावत, अजब सिंह रावत सहित अन्य लोगों के पशुओं को बांधने वाली झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें इन सभी का मिलाकर कुल डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

 

 

 


By - sagartvnews
15-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.