इंदौर के पास पटाखा फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर झुलसे, जानिए क्या है पूरा मामला ?

 

हरदा पटाखा फैक्ट्री हादसा के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर से सटे गांव में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला सामने आया है। फिलहाल पांच मजदूरों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों को इंदौर की अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक धमाका इंदौर के सिमरौल थाना के तहत आंबा चंदन गांव में मंगलवार की शाम 4 बजे के आसपास हुआ है।

 

 

 

महू क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में सुतली बम बनाए जा रहे थे। बताया जाता है कि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। फैैक्ट्री में सिलसिलेबार कई धमाके हुए। इससे मजदूर चपेट में आकर झुलस गए। किसी तरह घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया। कुछ दिन पहले ही हरदा जिले में हुए पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद फैक्ट्री की अनुमति रद्द की गई थी। इसके बाद भी बेखौफ पटाखे बनाए जा रहे थे।

 

 

 

घटना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची हैं। फैक्ट्री में इतने जोरदार धमाके हुए कि आसपास के लोग दहल गए। सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री के जिस कमरे में केमिकल रखे थे उसमें आग लगने के बाद धमाके हुए हैं। घायल काफी देर तक मौके पर ही पड़े तड़पते रहे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।


By - sagar tv news
16-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.