सागर-रामनवमी पर निकला विशाल चल समारोह, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

 

नगर में निकली रामजी की सवारी
रैली में दिखा श्रद्धालुओं का उत्साह

सागर-रामनवमी पर निकला विशाल चल समारोह, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

सागर जिले के राहतगढ़ में हर साल की तरह इस बार भी रामनवमी पर विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। नगर के देव जानकी रमण मंदिर में दोपहर 12 बजे विशाल महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें ढोल-नगाड़े, झालर, झूला मंजीरा के साथ संपन्न हुई। इसके बाद दोपहर 3 बजे स्वामी कालकानंद जी की समाधि से चल समारोह प्रारंभ हुआ। जो नगर के मुख्य मार्गो पुराना थाना बाजार, बस स्टैंड, विदिशा तिराहा, वार्ड 15 से होते हुए वापस बस स्टैंड, संजय मार्केट, युसुफ तिराहा, झंडा चौक, कांजी हाउस से समाधि स्थल पहुंचा। जहां भगवान राम लक्ष्मण सीता के स्वरूप की आरती की गई। उसके बाद प्रसादी वितरण हुआ। चल समारोह में सभी सनातनी बाइक पर सवार थे। जो भगवा ध्वज के साथ जय श्री राम के नारे लगाते चल रहे थे। इसमें मातृ शक्ति भी पीछे नहीं रही। पारम्परिक वेशभूषा में महिलाएं बाइक चलातीं और जय श्री राम के उदघोष करती निकलीं तो देखने वाले दंग रह गए। रैली में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूप की जगह—जगह पूजा अर्चना की गई। रैली पर नगर वासियों ने जमकर पुष्प वर्षा की। इस दौरान चौराहों समेत प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी भी चल समारोह के साथ-साथ चलते रहे।

 


By - sagar tv news
18-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.