विदिशा-रायसेन सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जमा किया नामांकन, पत्नी साधना सिंह रहीं मौजूद |

 

पूर्व सीएम ने भरा नामांकन
पत्नी संग रोड शो किया

विदिशा-रायसेन सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जमा किया नामांकन, पत्नी साधना सिंह रहीं मौजूद

रायसेन-विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के पहले विशाल रोड शो किया गया। इसमें उनका जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। उन्हें क्षेत्रवासियों से भावनात्मक अपील कर जीत का आशीर्वाद भी मांगा। विदिशा लोकसभा सीटी भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत सीट है। यहां से पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपीये और सुषमा स्वराज जैसी हस्तियां जीतकर दिल्ली पहुंची हैं। उनमें एक नाम शिवराज सिंह चौहान का भी है। वे लगातार 18 साल मुख्यमंत्री रहने के पहले यहां से सांसद रह चुके हैं। तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन का शुक्रवार को आखिरी दिन था। इस पर पूर्व सीएम अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ नामांकन फार्म लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे। इसके पूर्व शहर में रोड शो किया। इसमें उनका जगह—जगह समाज के सभी वर्गो की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान साधना सिंह के अलावा बेटा कार्तिकेय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी, सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री करन सिंह वर्मा, डॉ प्रभुराम चौधरी, सुरेंद्र पटवा, रामपाल सिंह राजपूत, विदिशा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह जादोन और रायसेन भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद रहे। इस सीट पर कांग्रेस ने शिवराज सिंह के सामने प्रतापभानु वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। यहां 7 मई को मतदान होगा। ऐसे में अब देखना होगा कि जनता इस बार किसका साथ देती है।


By - sagar tv news
19-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.