चार युवक दो बाइकों से कर रहे थे सफर,तीन को लेकर आई बुरी खबर,जानिए क्या है मामला ? | sagar tv news |

 

मप्र के रायसेन जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत का मामला सामने आया है। बाइक टकराते ही आग भड़क उठी। इसमें तीन युवकों की जान चली गई। ज​ब​कि एक युवक अस्पताल में सांसे गिन रहा है।

 

 

गैरतगंज थाने के ग्राम करमोदी के सामने सिलवानी गाड़रवारा मार्ग पर रात के समय यह भीषण हादसा घटित हुआ। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल टकराते ही दोनों बाइकों में भीषण आग लग गई।

 

 

आग ने चारों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। बुरी तरह झुलसने के चलते तीन की सांसें थम गईं। दिनेश पिता कनीराम अहिरवार नामक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

 

 


By - sagartvnews
20-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.