सात समुंदर पार की दूरी पार कर मप्र पहुंची छात्रा,सरकार के सामने रखी बड़ी मांग ? | sagar tv news |

 

भारत में ऐसे भी कई लोग हैं जो अपने घर से चंद कदम दूरी मतदान करने नहीं पहुंचते। ऐसे गैर-जिम्मेदार नागरिकों के लिए श्रद्धा बियानी एक प्रेरणा स्रोत हो सकती हैं। अनूपपुर की श्रद्धा यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में आर्किटेक्ट इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं।

 

 

मतदाता सूची में उनका नाम अनूपपुर के वार्ड नंबर 12 पोलिंग बूथ में नाम दर्ज है। वह अपने मताधिकार का उपयोग करने 19 अप्रैल को लंदन से भारत पहुंचीं। इसमें उनका हजारों रुपए का खर्च आया। लेकिन इसे उन्होंने अपना कर्तव्य बताया।

 

 

श्रद्धा ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील भी की। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से एक मांग भी की है कि विदेश में पढ़ रहे बच्चों को भी वहीं से वोट डालने की सुविधा मिलनी चाहिए।

 

 

इससे वे अनचाहे खर्च और समय की बर्बादी से बच सकेंगे। अनूपपुर शहडोल लोकसभा क्षेत्र में आता है। लोकसभा चुनाव 2024 में शहडोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है।

 

 

 

यहां कांग्रेस ने विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को उम्मीदवार बनाया है, तो भाजपा ने मौजूदा सांसद हिमाद्री सिंह को मैदान में उतारा है। अब देखना होगा कि यहां चुनाव में किसे जीत मिलती है।

 

 

 


By - sagartvnews
20-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.