काला चश्मा लगाकर सुर्खियां बटोरने वाली पोलिंग अफसर ने लगाई मतदान केंद्र पर स्याही | sagar tv news |

 

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें छिंदवाड़ा समेत 6 जिलों में वोटिंग हुई। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की चुनाव अधिकारी सुशीला कनेश का दूसरे दिन फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इसमें वे मतदाताओं के उंगलियों पर स्याही लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।

 

 

महिला अफसर सुशीला की छिंदवाड़ा के हिंदी मेन बोर्ड पोलिंग बूथ पर ड्यूटी लगी थी। गुरुवार को मतदान सामग्री वितरण के दौरान मतदान कर्मियों के अनेक रंग देखने को मिले थे। वहीं छिंदवाड़ा जिले से एक फोटो सामने आई थी जिसमें महिला अधिकारी सुशीला कनेश कत्थई रंग के सूट में काला चश्मा लगाए मतदान केंद्र के लिए रवाना हुई थीं।

 

 

 

उनकी यह फोटो जमकर वायरल हुई थी। मप्र चुनाव आयुक्त ने यह फोटो शेयर की थी। इस फोटो ने लोगों को फिर से रीना द्विवेदी और विराज नीमा की याद दिला दी थी। आपको बता दें कि सुशीला कनेश छिंदवाड़ा के जिला आपूर्ति शाखा में सहायक ग्रेड 3 में पदस्थ हैं।

 

 

 

शुक्रवार को वह मतदान केंद्र में काले सूट में मतदाताओं की उंगलियों पर स्याही लगाती नजर आईं। उनका यह वीडियो भी फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

 

 

 


By - sagartvnews
20-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.