मैरिज गार्डन में चल रहा था हल्दी-मेहंदी का कार्यक्रम तभी उठा धुंआ,फूट-फूटकर रोया संचालक

 

ग्वालियर के नामी संगम वाटिका और रंग महल वाटिका में आगजनी से लाखों रुपए के नुकसान का मामला सामने आया है। गार्डन 30 बीघा जमीन में फैला हुआ था। एक गार्डन की आग ने दूसरे गार्ड को भी चपेट में ​ले लिया। इससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। आग इतनी भीषण थी कि एयरफोर्स को मोर्चा संभालना पड़ा।

 

 

आग और धुंआ की वजह से आसपास इलाके के लोगों का दम घुटने लगा था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जाकर गार्डन संचालकों को ढांढस बंधाया। इस दौरान संचालक फूट—फूटकर रोते दिखाई दिया। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर शहर में शुक्रवार रात एजी पुल के पास बनी संगम वाटिका में हल्दी-मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रात 8:45 बजे एसी के कंप्रेसर में धमाका होने से आग भड़क गई। अंदर दो से तीन गैस सिलेंडर भी फटने की जानकारी है। गार्डन में रखे सोफे, सजावट के सामान ने आग पकड़ ली।

 

 

 

मैरिज गार्डन में पूरा निर्माण लकड़ी, फोम, प्लास्टिक और कपड़े का था। इस वजह से आग बढ़ती ही गई। भड़की आग से रंग महल गार्डन और बैंक्वेट भी जल गए। सवा 2 घंटे में रात 11 बजे तक सब कुछ जल चुका था। संगम गार्डन में कैटरिंग सर्विस के 25 कर्मचारियों के साथ हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में आए मेहमान भी मौजूद थे। लोगों में भदगड़ मच गई। सभी बाहर गेट की ओर भागे। जो फंस गए उन्हें एसडीआरएफ टीम ने दीवारें तोड़कर बाहर निकाला।

 

 

 

हालांकि आगजनी में किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। आसपास के शहर मुरैना, दतिया और भिंड से भी फायर ब्रिगेड की टीमें ग्वालियर पहुंच गई थीं। एयरफोर्स और टेकनपुर का बल भी मौके पर आ गया था। कलेक्टर—एसपी भी पहुंचे थे। घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संज्ञान लेते हुए रात में ही अधिकारियों को आग बुझाने के निर्देश दिए थे। लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि कुछ नहीं किया जा सका। सामान जलकर खाक हो गया।

 

 

 

 

जो लोग गार्डनों में थे उनके परिजन आग की सूचना मिलने पर बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे। गार्डन में एसी और कूलर का काम देखने वाले शुभम अग्रवाल भी आग में फंसे थे। एसडीआरएफ और दमकल टीमों ने उन्हें और उनके कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया।

 

 

 

 

शुभम की मां भी रोती हुईं मैरिज गार्डन के बाहर पहुंची थी। शुभम ने बताया कि अंदर आग का भयानक मंजर था। याद करते ही मन घबरा रहा है। फोम, प्लास्टिक और कपड़ों से तेजी से आग फैल गई। करीब 40 मिनट में ही आग ने दोनों गार्डन को पूरी तरह चपेट में ले लिया था।

 

 

 

 


By - sagar tv news
20-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.