मोड़ पर कंटेनर को ओवरटेक कर रहा था कार चालक,अचानक बिगड़ा बैलेंस,जानिए फिर क्या हुआ ? sagar tv news

 

बैतूल में नेशनल हाइवे पर एक कार भारी कंटेनर के नीचे दब गई। बरेठा घाट पर शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे की घटना है। हादसे में कार चालक घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को इसी मार्ग पर यह दूसरी घटना सामने आई है।

 

 

इसके पहले सुबह ही होमगार्डों से भरी जवान को ट्रक ने टक्कर मारी थी। जानकारी के मुताबिक बरेठा घाट पर डाक पार्सल लेकर जा रहा कंटेनर आगे चल रहा था। उसके पीछे एक कार चल रही थी। घाट के मोड़ पर कंटेनर धीमा हुआ तो कार चालक ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। जैसे ही कार कंटेनर के बाजे से निकली तो कंटेनर पलट गया।

 

 

 

कंटेनर कार के पिछले हिससे पर गिरा। गनीमत रही कार में पीछे कोई नहीं बैठा था। हादसे में कार चालक घायल हुआ है। उसे शाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। शाहपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 


By - sagar tv news
20-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.