लोकसभा प्रत्याशी के भाई पर कर रहे थे प्रचार अचानक आने लगी धांय-धांय की आवाज

 

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुरैना में हिंसक घटना का मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिकरवार के भाई को गोली लगी है। सत्यपाल सिंह सिकरवार ने वीडियो जारी कर हिस्ट्रीशीटर सोनू तोमर पर फायरिंग का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से सरपंची चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था।

 

 

 

सत्यपाल सिंह ने कहा कि मेरा छोटा भाई नरेंद्र सिंह सिकरवार जनपद सदस्य है। वह रुअर गांव में सरपंच गुड्डू तोमर के साथ घर—घर प्रचार कर रहा था। इसी दौरान सोनू तोमर नामक युवक ने भाई को गोली मार दी। यह भाजपा की हार की बौखलाहट है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनू हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग हुई है। दोनों परिवारों के बीच 2015 से सरपंची चुनाव से रंजिश चल रही है। 2021 में भी विवाद हुआ था। मामले की जांच की रही है कि लोकसभा चुनाव का फायरिंग से संबंध है या नहीं है।


By - sagar tv news
20-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.