वरमाला के बाद होने थे फेरे, तभी दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार, जानिए क्यों टूटा रिश्ता

 

वरमाला के दौरान टूटा रिश्ता
दुल्हन बोली नहीं करनी शादी

वरमाला के बाद होने थे फेरे, तभी दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार, जानिए क्यों टूटा रिश्ता

ग्वालियर में वरमाला के दौरान दुल्हन के शादी करने से इनकार का मामला सामने आया है। इसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति भी बन गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाल लिया। दुल्हन का कहना था कि पहले जो लड़के का फोटो भेजा था वह सुंदर था। लड़का फोटो से अलग है। इसलिए वह शादी नहीं करेगी। उसे बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक आगरा निवासी युवती की शादी ग्वालियर के उटीला गाँव में रहने वाले चौहान परिवार में हुई थी। शादी तय करते समय युवती के परिजन से लड़के की मुलाकात हुई थी। जबकि युवती को मोबाइल पर ही फोटो दिखाकर शादी पक्की कर दी थी। दोनों पक्षों ने ग्वालियर में शादी करना तय किया। इस पर दुल्हन आगरा से पहुंची थी। तय समय पर वरमाला हुई। लड़की ने जैसे ही वरमाला डालने के बाद नजर उठाकर दूल्हे को देखा तो उसका माथा ठनक गया। उसने गले से जयमाला निकाल दी और शादी से साफ इनकार कर दिया। उसे वरपक्ष द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। लड़की का कहना था कि उसे जो फोटो दिखाई थी उससे लड़का अलग है। उसकी कद काठी भी ठीक नहीं है। इसलिए वह शादी नहीं कर सकती। बताया जाता है कि फोटो मोबाइल फिल्टर से तैयार किया था। जैसे ही दुल्हन ने शादी से इंकार किया तो वर पक्ष भी बिफर पड़ा। दोनों ओर से विवाद की स्थिति बन गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर अलग किया। किसी तरह दोनों पक्षों में खर्च की बात को लेकर सुलह की सहमति बनी। हालांकि दुल्हन के न मानने से शादी नहीं हो सकी। लड़की अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ आगरा वापस लौट गई। एडिशनल एसपी ग्वालियर निरंजन शर्मा ने बताया कि दुल्हन को विवाह से आप​त्ति थी। विवाद पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी इससे झगड़ा टल गया। दोनों पक्षों ने शादी न करने की सहमति बनाकर विवाह से इनकार कर दिया।


By - sagar tv news
21-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.