शादीशुदा गुमशुदा महिला का पंडित ने बताया पता तो 5 लोगों ने शक में युवक को किया किडनैप

 

 

नरसिंहपुर जिले के करेली में शाम करीब 7 बजे एक कार से आए पांच लोगों ने अंकित नाम के युवक को किडनैप कर सागर की ओर ले गए। तत्काल करेली पुलिस सक्रिय हुई और जैसे ही आरोपियों को जानकारी मिली कि पुलिस पीछा कर रही है। वो अंकित को सागर के पास छोड़ कर भाग निकले। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते 5 में से दो आरोपियों को कार सहित गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक पांचों आरोपी डबरा ग्वालियर के रहने वाले हैं। और पंडित के बताये अनुसार गायब हुई एक महिला की खोज में नरसिंहपुर जिले आए थे। उन्हें शक था कि अंकित गुप्ता और उसका दोस्त अतुल जाट उस महिला के संपर्क में जानकारी रखते हैं। और इसी के चलते उन्होंने अंकित गुप्ता का अपहरण किया था। पुलिस ने कार सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीँ बाकी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरे मामले में पुलिस ने अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीँ पुलिस की सक्रियता के चलते कुछ ही घंटों में अंकित गुप्ता को सकुशल वापस कर लिया गया।


By - Anuj Mamar (Narsinghpur MP)
19-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.