कान्हा के जंगल से भटक कर यहां पहुंचा ये हाथी मिला इस हाल में || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के कान्हा के जंगल से भटक कर जबलपुर पहुंचे दो हाथियों में एक हाथी शुक्रवार को सुबह के समय बरगी के मोहास में कैनाल के पास मृत मिला। तो वहीं दूसरे हाथी का भी कोई पता नहीं चल रहा है हालांकि हाथी की मौत की खबर मिलते ही डीएफओ सहित वन अमला मौके पर पहुंच गया। हाथी की मौत कैसे हुई, ये स्पष्ट तो नहीं हो पाया है। उसके शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। वेटरनरी के चिकित्सकों से हाथी का पीएम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। बता दे की ओडिशा से अप्रैल में 20 हाथियों का झुंड भटक कर कान्हा पहुंचा था। सितंबर में इनका पलायन सिवनी से मंडला के जंगलों की ओर हुआ। दो महीने तक वे मंडला के जंगल में ही रहे। इसके बाद दो हाथी भटक कर नर्मदा तीरे-तीरे जबलपुर की ओर बढ़ गए। वहीं झुंड के अन्य हाथी वापस कान्हा की ओर लौट गए। चार दिन पहले दोनों हाथियों ने बरेला क्षेत्र में प्रवेश किया था। तब से वन विभाग के 25 सदस्यों की टीम उनकी निगरानी में लगाई गई थी। बुधवार को दोनों हाथी बरगी में पहुंचे थे। वहां से दोनों गुरुवार को ग्वारीघाट के दूसरी ओर मंगेली में देखे गए थे। दोनों हाथी मंगेली से बरगी कैनाल के रास्ते आगे नरसिंहपुर की ओर बढ़ रहे थे जिसके बाद आज एक हाथी को मृत पाया गया।


By - SAGAR TV NEWS
27-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.