पहले शादियों में छिड़का जाता था इत्र अब छिड़का जाता है सैनिटाइजर || SAGAR TV NEWS ||

 

 

कोरोना काल में शादी बरात की सारी व्यवस्थाएं बदल गयी हैं। प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन भी तैयार कर दी है। देव उठनी एकादशी से मांगलिक काम शुरू हुए। वहीँ एमपी के देवास में भी ग्रामीण क्षेत्रों में सैंकड़ों हजारों की तादाद में होने वाली शादियां सौ से दो सौ की संख्या में सिमटकर रह गयी हैं। बागली के चापड़ा गांव में हुई शादी में ऐसा नजारा देखने को मिला। जहां पर दूल्हा-दुल्हन और परिवार के लोग मास्क लगाए दिखे। वहीं मेहमानों को सैनिटाइजर और मास्क वितरण कर कोरोना वायरस की गाइडलाइन का पालन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में शादियों में दूल्हा दुल्हन मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं मेहमानों को गेट पर ही जहां इत्र छिटक कर स्वागत किया जाता था। अब वहां पर सैनिटाइजर मास्क वितरण किए जा रहे हैं।


By - SAGAR TV NEWS
29-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.