डीजल की मुफ्त होम डिलीवरी सुविधा हुई शुरू || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

भोपाल में शनिवार से टैक्सी और खाने की तरह एप के जरिए बुक करके डीजल भी ऑर्डर किया जा सकेगा। दरअसल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) पेट्रोल पंप ऑन व्हील सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस वाहन में डिस्पेंस मशीन और नोजल बिल्कुल पेट्रोल पंप की तरह लगी होंगी। चलित पेट्रोल पंप 10 किमी के दायरे से आने वाले सभी ऑर्डर पर मुफ्त डीजल की डिलीवरी करेगा। इसके आगे दूरी के आधार पर शुल्क लिए जाएंगे। इस तरह कर सकते हैं ऑर्डर हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने डीजल का ऑर्डर करने वाले लोगों के लिए एक हमसफर एप बनाया है। इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। या फिर 9977867482 नंबर पर फाेन करके भी ऑर्डर किया जा सकता है। इसके साथ ही एक टोल फ्री नंबर 1800 1039811 पर भी कॉल किया जा सकता है।


By - SAGAR TV NEWS
18-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.