MP के पूर्व CM मोतीलाल वोरा ने दुनिया को कहा अलविदा एक दिन पहले था जन्मदिन || STVN INDIA

 

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है। पिछले दिन यानी 20 दिसंबर को ही उनका जन्मदिन था और अगले दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ये कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति और झटका भी है। बता दें की बीमार होने के चलते पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने आख़िरी साँसें ली। उनकी उम्र 93 साल थी। उनके निधन के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया।
मोतीलाल वोरा एमपी के मुख्यमंत्री के अलावा यूपी के राज्यपाल पद पर भी रहे। कांग्रेस पार्टी में वो नरसिम्हा राव, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विश्वासपात्रों में शामिल थे। लंबे समय तक पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे। जानकारी के मुताबिक वोरा को यूरिन में इंफेक्शन की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। वोरा इस साल अप्रैल महीने तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सांसद थे।
उनका जन्म 20 दिसंबर 1927 को तत्कालीन जोधपुर स्टेट के निंबी जोधा में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई रायपुर और कोलकाता में हुई थी। वहीँ उनके एक बेटे अरुण वोरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग से विधायक हैं। 

 
 

By - SAGAR TV NEWS
21-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.