व्यापारी की आँखों मे मिर्ची डाल कर लूटा पैसों से भरा बैग || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

कर्मचारी के साथ पेमेंट लेकर अशोकनगर बाइक से लौट रहे मिर्ची व्यापारी के साथ तीन लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पहले व्यापारी व कर्मचारी की आंख में मिर्ची डाली फिर उनके साथ मारपीट भी की। इस दौरान 2 हवाई फायर भी उनके द्वारा किए गए। जिसके बाद लूट का सामान लेकर आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सभी रास्तों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी। एसपी खुद घटना स्थल पर पहुंचे।बतादे की मिर्ची व्यापारी प्रवीण जैन अपने कर्मचारी गोलू साहू के साथ अशोकनगर से बाइक से पिपरई पेमेंट लेने के लिए आए थे। शाम करीब  पांच बजे बाइक से 72 हजार पेमेंट लेकर वापस अशोकनगर लौट रहे थे। तभी  3 लुटेरों ने हाथ देकर पहले उनकी गाड़ी को रोका फिर उनके मुंह पर मिर्ची डाल दी फिर उनके साथ मारपीट करने लगे। जिनसे रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

 
 

By - Rahul Kumar Jain
07-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.