कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने चक्काजाम कर सड़क पर बैठकर दिया धरना || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के बैतूल में कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क पर बैठकर धरना दिया और चक्काजाम किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून की प्रतियां जलाई और दोपहिया वाहनों की हॉर्न बजाकर केंद्र सरकार को जगाने का संदेश दिया। कांग्रेस विधायक निलय डागा और जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैतूल के बडोरा चौक पर धरना धरना प्रदर्शन किया। बीच सड़क पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम भी किया जिससे घंटों यातायात प्रभावित हुआ। कृषि कानून का विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों की मांग है कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैं उन्हें रद्द करें और किसानों की सुविधा के हिसाब से नए कृषि कानून बनाए जाएं। बताया की इस कानून से कृषि उपज मंडीया बंद हो जाएंगी और निजी मंडिया चालू हो जाएंगी जिसके कारण कॉम्पिटिशन बंद हो जाएगा जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। आगे कहा की जब तक इसे वापस नहीं लेंगे कब तक कांग्रेस किसानों के साथ लड़ाई लड़ती रहेगी।


By - Mahesh Chandel (Betul MP)
15-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.