सागर की हीरो श्रीबाई बच्चियों को बता रही हैं साहस की बातें || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के आपचंद की रहने वाली श्रीबाई जो सभी के लिए हीरो बन चुकी हैं। वो जगह जगह जाकर महिलाओं बच्चियों को साहस की बातें बता रही हैं। इसी को लेकर वो जैसीनगर के सरकारी स्कूल में पहुंची थी जहां उन्होंने छात्र छात्राओं को महिला अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पूरे प्रदेश में इन दिनों महिला सुरक्षा और महिला अपराध जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर जैसीनगर स्कूल में इसका आयोजन किया गया था। वहीं थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न अपराधों के बारे में जानकारी दी और इन अपराधों से कैसे बचा जा सके। किस माध्यम से पुलिस की सहायता ली जा सके इसके बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी ने महिला हेल्पलाइन नंबर चाइल्ड, हेल्पलाइन नंबर, जिला पुलिस कंट्रोल रूम और अपना भी मोबाइल नंबर छात्र-छात्राओं को नोट कराया ताकि जरूरत पड़ने पर सहायता ली जा सके। उन्होंने सागर की हीरो श्रीबाई के साहसिक कार्य की भी जानकारी देकर छात्र छात्राओं को मोटिवेट किया और बताया कि सागर जिले के आपचंद की रहने वाली श्रीबाई ने किस तरह रेपिस्ट से एक महिला और उसके बच्चे को बचाया। जिस वजह से उन्हें मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों सम्मानित भी किया था।

 


By - Brajendra Raikwar ( Jaisinagar Sagar MP)
20-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.