बहादुर बेटी ने मनचलों से 2 बच्चियों को जाएं पर खेलकर बचाया था बनी एक दिन की कलेक्टर || STVN INDIA ||

 

 

आपको नज़र आने वाली इस बहादुर बेटी ने आपराधिक तत्वों का न सिर्फ सामना किया था बल्कि उन्हें सबक भी सिखाया था। इसीलिये एमपी के कटनी की इस बेटी को अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिन का कलेक्टर बनाया गया। यह निर्णय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह कदम उठाया है। साहस और निडरता से आपराधिक तत्वों का सामना करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली जिले के कैमोर क्षेत्र की अर्चना केवट को कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने एक दिन का सांकेतिक कलेक्टर बनाया। महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी अर्चना को उसकी बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी अपने कटनी दौरे के दौरान सम्मानित कर चुके है। बता दें की अर्चना ने कुछ दिन पहले मनचलों से दो बच्चियों को बचाते हुए उन्हें पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था। एक दिन की कटनी कलेक्टर बनी अर्चना ने खुशी जाहिर करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी और महिलाओं को संदेश देते हुए कहा की अगर उनके साथ ऐसा कुछ होता है या कोई भी घटना होती है तो उन्हें उसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए ना कि चुपचाप सहना चाहिए। अर्चना ने कार्यभार संभालते ही टाईम लिमिट की बैठक में विभिन्न विभागों का न केवल रिव्यू किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विशेष ग्राम सभा के अलावा आडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई।


By - Aman tamrakar (Katni ,MP)
08-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.