गो-मूत्र पीने से नहीं होता कोरोना, BJP सांसद का बयान || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कोरोना संक्रमण रोकने का अजीब दावा किया है। उन्होंने कहा, गो मूत्र पीने से कोरोना का संक्रमण नहीं होता है। वे खुद प्रतिदिन गो मूत्र का अर्क लेती हैं। इसी कारण अब तक इस संक्रमण से बची रहीं और आगे भी उन्हें इसी का उपयोग करने से कोरोना का संक्रमण नहीं होगा। यह बात प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को भोपाल के संत नगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प भी लिया है। हालांकि उनके इस तरह गो मूत्र का बखान करने को लेकर लोगों ने उन पर निशाना भी साधा है। इस संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि गो मूत्र पीने के कई फायदे हैं, लेकिन इसे सीधे नहीं पिया जा सकता है। इसे प्रॉसेस करना होता है।


By - Sagar Tv News
17-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.