साध्वी प्रज्ञा का मुँह काला करने वाले को 5 लाख का ईनाम, भीम आर्मी ने किया ऐलान

 
 
 
2365
 
 

भोपाल सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। भाजपा ने साध्वी के बयानों पर लगाम तो लगा दी है परंतु मात्र 2 विवादित बयानों ने देश भर में एक वर्ग विशेष की प्रज्ञा सिंह के खिलाफ लामबंदी करवा दी। अब भीम आर्मी ने ऐलान किया है कि शहीद हेमंत करकरे का अपमान करने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का मुंह काला करने वाले को 5 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। 

 
 
 
1236
 
 
 

भीम आर्मी के महाराष्ट्र प्रमुख अशोक कॉम्बले ने बुधवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत में कहा कि जो व्यक्ति प्रज्ञा ठाकुर के मुंह पर कालिख पोतेगा, उसे पांच लाख रुपए का पुरस्कार और सम्मान किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने अपील की है कि जो प्रज्ञा ठाकुर को महाराष्ट्र के किसी गांव में नहीं घुसने देगा, उसे भी सम्मानित किया जाएगा।  

 

दरअसल, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें मेरा श्राप लगा था, जिसके सवा महीने बाद आतंकी हमले में करकरे की मौत हो गई थी। इसके अलावा उन्होंने हेमंत करकरे को देशद्रोही और अधर्मी कहा था। हालांकि इसके बाद प्रज्ञा ने अपना बयान वापस लेते ले लिया था परंतु इसलिए क्योंकि इससे दुश्मनों को फायदा हो रहा था। अब देश भर में इस बयान पर आपत्ति उठाई जा रही है। 


By - sagar tv news
24-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.