पत्नी पर अवैध सम्बन्ध के शक में डूबे शिक्षक पति ने ऐसा किया की आप हैरान हो जाएंगे | SAGAR TV NEWS |

 

बच्चों का भविष्य संवारने वाले टीचर ने एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले पर से पर्दा उठा लिया है। ये पूरा मामला दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के मझौली गांव से सामने आया है। पत्नी पर अवैध संबंधों के शक में पति हत्यारा बन गया। पेशे से सरकारी शिक्षक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कुम्हारी थाना अंतर्गत 2 दिन पहले रज्जू आदिवासी नाम के व्यक्ति की रात में धारदार हथियारों से मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले पर तफ्तीश शुरू की तो शक की सुई गांव के ही प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ सरजू पर गई। सरजू से जब पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। दरअसल सरजू को गांव के रज्जू पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था और इसी के चलते उसने रज्जू की हत्या कर दी। वही कुछ दिन पहले खेत में बोरवेल डालने पर भी इन दोनों में विवाद हुआ था। यही दोनों वजह हत्या का कारण बनी। एसपी डी आर तेनीवार ने पूरे मामले का खुलासा किया।


By - Shantanu Bharat Damoh M.P
16-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.