बिजली खंबे पर कनेक्शन जोड़ते समय लगा करंट का झटका, देखिए फिर क्या हुआ

बुरहानपुर जिले में बिजली कर्मचारी खंभे पर 10 मिनट उल्टा लटका रहा। कर्मचारी कनेक्शन जोड़ रहा था, तभी रिटर्न करंट आने पर वह हादसे का शिकार हो गया। कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना गणपति नाका थानाक्षेत्र के आजार नगर वार्ड की है। शनिवार शाम आउटसोर्सिंग पर हेल्पर सत्यम कुमार एक उपभोक्ता का कनेक्शन जोड़ रहा था। लाइन बंद थी, लेकिन बारिश होने की वजह से रिटर्न करंट दौड़ गया। बिजलीकर्मी को तेज झटका लगा और जैसे ही वह गिरने लगा, उसका एक पैर बिजली खंभे में फंस गया। बिजली कंपनी के दफ्तर में सूचना देकर पूरे एरिया की सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद स्टाफ ने स्थानीय लोगों की मदद से बिजलीकर्मी को खंभे से उतारा।


By - sagar tv news
25-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.