TOP_10_मध्यप्रदेश : चटनी पसंद नहीं आई तो पत्नी का मर्डर कर दिया || STVN INDIA ||

 

मकान ढहा 4 की मौत
विंध्य के रीवा में एक सप्ताह से चल रही रिमझिम बारिश ने रविवार की भोर कहर बरपाया है। बताया गया कि गढ़ थाना क्षेत्र के बहेरा घुचियारी गांव में कच्चा मकान ढहने से एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में मां-बेटे और दो पोतियों शामिल है।

विदिशा-सागर NH-146 पर हादसा
इंदौर से जबलपुर जा रही स्लीपर बस रविवार सुबह विदिशा के हिरनई गांव के पास पलट गई। इसमें 14 यात्री घायल हो गए। जिन्हें विदिशा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को भोपाल रेफर किया गया है। बस में 40 यात्री सवार थे।


अशोकनगर में 45 किलो चांदी की लूट
अशोकनगर के नईसराय के मुख्य बाजार में एक सोना-चांदी के विक्रेता के घर चड्डी बनियान गैंग के 10 सदस्यों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घर के लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद 45 किलो चांदी छीन ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची

सिवनी में कैदी ने किया सुसाइड
सिवनी की लखनादौन उप जेल में विचाराधीन कैदी ने फांसी लगा ली। वह नाबालिग से रेप के बाद हत्या के मामले में बंद था। लखनादौन टीआई केएस मरावी ने बताया, कैदी अर्जुन मर्सकोले बॉथरूम गया और काफी देर तक नहीं लौटा। तब दूसरे कैदियों ने बाॅथरूम में जाकर देखा तो वह चादर के फंदे पर लटक रहा था

मजाक उड़ाने पर दोस्त की हत्या
राजगढ़ के ब्यावरा में युवक की हत्या उसके ही दोस्त ने की थी। युवक का शव शनिवार को लहूलुहान हालत में ब्यावरा के सरकारी मकान में मिला था। पुलिस के मुताबिक युवक अपने ही दोस्त का छोटी-छोटी बात पर मजाक उड़ाता था। गुस्से में उसने फावड़े से वार कर मार डाला।


टेस्टी चटनी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या
दतिया में पति ने मामूली बात पर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। विवाद नाश्ते की दुकान की चटनी को लेकर हुआ था। पति की हाईवे पर चाय-नाश्ते की दुकान है। पति को चटनी का स्वाद पसंद नहीं आया तो वह पत्नी पर भड़क गया।

 

ग्वालियर में 2 पुलिसकर्मियों पर FIR
ग्वालियर के सिटी सेंटर में एक होटल में मल्टी के बाहर पार्किंग पर हंगामा खड़ा हो गया। विवाद बढ़ा तो कार तोड़ दी गईं और गोलियां भी चलीं। घायल ने गोली मारने वालों में दो की पहचान पुलिस जवानों के रूप में की है। पुलिस ने दो जवानों सहित चार पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया है।


शिप्रा में डूबने से युवक की मौत
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से महाकाल दर्शन करने आए दो दोस्त रविवार को शिप्रा नदी में डूब गए। एक की मौत हो गई, जबकि एक युवक को गोताखोरों ने बचा लिया। संदीप और विशाल दोनों पंजाब के अम्बाला की एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

सुनने के लिए हियरिंग एड के सहारे
सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड में बच्चों ने इस पैंडेमिक टाइम में भी अच्छा स्कोर किया। कोरोनाकाल के तनाव के साथ फिजिकल चैलेंज को भी फेस करना था। इसके बावजूद उन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर न सिर्फ अच्छे अंक हासिल किए, भोपाल की तेजस्विनी ने पूरे साल अच्छी आंसर राइटिंग पर भी मेहनत की।


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा नाम
मध्य प्रदेश की बेटी श्वेता नेमा ने कुर्मासन कर रिकॉर्ड बनाया है। श्वेता सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की शोध छात्रा हैं। विदिशा में सम्राट अशोक टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट के कैलाश सत्यार्थी ऑडिटोरियम में उन्होंने 45 मिनट 26 सेकंड 5 मिली सेकंड तक कुर्मासन किया।


By - Sarag tv news
01-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.