48 घंटे बाद भी लापता है उफनती बीना नदी में पुल पार करने वाला व्यक्ति || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई के पठारी राेड के दलपतपुर पुल से गुरुवार काे बहे एक युवक की तलाश में पुलिस व प्रशासन अभी भी जुटा हुआ है।आसपास के गांव हनाैता सहित अन्य गांव में तलाश की। लेकिन युवक का पता नहीं चला।थाना प्रभारी अनूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपने मामा के यहां खुरई के आसोली गांव में बुधवार को आया था। वह मंद बुद्धि है, लेकिन तैरना जानता है। जब वह नदी में बह गया था तो अज्ञात था अब उसकी पहचान प्रशासन ने कर ली है। जिसकी पहचान 30 वर्षीय दशरथ सेन निवासी बगाेदा, थाना पठारी, जिला विदिशा के रूप में हुई। मामा के यहां कीर्तन हाेने से वह आसोली आया हुआ था। वह गुरुवार काे बिना बताए अपने घर बगाेदा जा रहा था, चढ़ी नदी में पुल पार करते समय वह बह गया। लेकिन वह तैर रहा था, किनारे तक पहुंचा या नहीं, इस संबंध में काेई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह से ही पुलिस व प्रशासन और परिजन युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। नदी के किनारे के इलाकाें में उसकी खाेजबीन की जा रही है। तो वहीं शहरी थाना प्रभारी ने इस मामले में गुमइंसान का मामला दर्ज करने की बात कही है।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
07-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.