25 साल बाद साधना छोड़ अपनी महिला मित्र के साथ गृहस्थ जीवन बितायेंगे जैन मुनि || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के बेलग्राम जैन तीर्थस्थल में कई सालों से साधना कर रहे मुनि सुद्रांत सागर अब साधना छोड़कर अपनी महिला मित्र के साथ गृहस्थ जीवन बिताएंगे। दोनों ने आश्रम में मौजूद आचार्यश्री पर मारपीट का आरोप लगाया है। यह मामला जिले के हिंडोरिया थाना में दर्ज हुआ। जहां मुनिश्री ने 25 साल की साधना को त्यागते हुए गृहस्थ जीवन अपना लिया है। मंगलवार की देर रात थाने में रिपोर्ट लिखाने मुनि रहे सुद्रांत सागर और इनकी महिला मित्र पहुंचे थे। जिन्होंने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि आगरा निवासी परिचित महिला आश्रम आई थी। जहाँ
बेला ग्राम तीर्थ के आचार्यश्री सिद्धांत सागर महाराज ने उनसे मारपीट की जब वो बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया। साथ ही पिच्छी, कमंडल छीन लिया।इसके बाद जान बचाकर भागे और रास्ते में एम्बुलेंस से थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आश्रम उक्त महिला से उनके संबंधों को गलत रूप में जोड़ा गया है। वहीँ महिला ने भी सिद्धांत सागर महाराज पर आरोप लगाए।
इस मामले में एसपी डीआर तेनीवार का कहना है की थाने में सुद्रांत सागर और जैन समाज के लोग भी आये थे दोनों पक्षों में निपटारा हो गया है।


By - shaantanu bhaarat Damoh (M.P.)
26-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.