दिग्विजय के गढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत 

 

1254

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भोपाल लोकसभा से प्रत्याशी रहे दिग्विजय सिंह को दोहरा झटका लगा है| भोपाल में जहां वे चुनाव हार गए, वहीं उनके गढ़ राजगढ़ में इस बार बीजेपी के रोड़मल नागर ने अब तक की सबसे बड़ी जीत का इतिहास रच दिया है। मतगणना की शुरुआत में ही भाजपा के रोडमल नागर ने जीत का सिलसिला बैलेट पेपर से शुरू किया जो आखिरी राउंड तक बरकरार रखा और पूरी मतगणना के बाद रोडमल नागर ने राजगढ़ में अपनी जीत का इतिहास रच दिया| इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर को 822225 को मत मिले जो कुल डाले गए वोट का 65 फीसदी है। और कांग्रेस प्रत्याशी मोना सुस्तानी 392160 वो मिले है। इसमें भाजपा के रोडमल नागर ने कांग्रेस की मोना सुस्तानी से 430065 वोटों से ऐतहासिक जीत हासिल की। 


By - sagar tv news
24-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.